
रायपुर, 4 सितंबर 2026, 5.35 pm : रायपुर के सिविल लाइन स्थित MLA rest house PWD द्वारा आर्थिक चूना लगाते हुए अनावश्यक renovation कार्य किया जा रहा है । वहीं विधायकों और आम जनता की सुविधा को दरकिनार करते हुए गंदगी और स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है ।
इस Rest House में ठीकठाक रिसेप्शन, समय समय पर उपयोग में आने वाले कॉन्फ्रेंस हॉल में बेवजह पूरा तोडफ़ोड़ मचाते हुए नया बनाने की जुगत चल रही है जिसमें लाखों आर्थिक नुकसान हो रहा हैं ।
विधायक, अधिकारी और अन्य लोगों की जान और स्वास्थ्य की अनदेखी करते हुए ये अनुपयोगी निर्माण कार्य तो किये जा रहे हैं । इसी विश्राम गृह में विधायकों और आम जनता की सुविधा के लिए coffee house भी संचालित है । विश्राम गृह में सबसे महंगे व्यंजन, चाय और कॉफ़ी, पीने के पानी की बोतल मिलते है । यहाँ की बैठक देख कर समझा जा सकता है कि वास्तव में ये एक मुर्गीखाना है । ना ठीक से बैठने की, ना चलने फिरने की सुविधा । बैठक इतनी भरी रहती है कि अक़्सर लोग आपस में भिड़ जाते हैं, धक्का मुक्की बनी रहती है, waiters हड़बड़ी में अक्सर खाद्य सामग्री भरी tray गिरा देते हैं । हॉल के रखरखाव की अनदेखी बरकरार है । ऊपर पीने के पानी की टंकी, ना जाने कितने सालों से सफ़ाई की मोहताज है ।


अब सबसे हैरान करने वाली बात है कि हॉल में अंदर बैठे लोग, बिना बारिश के ही बारिश का जम कर आंनद उठा रहे हैं । हॉल के छत की दुर्दशा ऐसी है कि ऊपर के कमरे से गंदा पानी बहुत दिनों से नीचे रिस रहा है और खाना खाने वाले व्यक्ति और व्यंजन पर पानी टपक रहा है । इस रिसाव की शिकायत कॉफी हाऊस के कर्मचारियों को बार बार की जा रही है । उनका कहना है कि pwd में शिकायत की है । देखिये, कब सुधार होता है ।
इन सब शिकायतों के अलावा पूर्व में और भी अनेक मामलों पर शिकायत की जाती रही है पर pwd के संबंधित अधिकारीगण इस ओर कुछ ध्यान नहीं देते हैं ।