
मुम्बई, 15 अक्टूबर 2026, 19.05 hrs : सुप्रीम कोर्ट से अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी। राजपाल ने रजिस्ट्री में 2 करोड़ रुपये जमा कराए । कोर्ट ने मध्यस्थता से विवाद सुलझाने और उचित शर्तों पर उनका पासपोर्ट रिलीज करने का निर्देश दिया ।
बॉलीवुड के कॉमेडियन राजपाल यादव की ओर से उनके वकील ने अदालत को बताया कि राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में 2 करोड़ रुपये जमा करा दिए हैं । इस पर अदालत ने संतोष जताते हुए मामले को आपसी सहमति से सुलझाने के लिए दोनों पक्षों को मध्यस्थता का रास्ता अपनाने का निर्देश दिया । कोर्ट ने राजपाल यादव के पासपोर्ट को लेकर भी राहत दी है । अदालत ने ट्रायल कोर्ट से उचित शर्तों के साथ उनका पासपोर्ट रिलीज करने पर विचार करने के लिए कहा है ।
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान राजपाल यादव के वकील ने बताया कि अभिनेता की ओर से 2 करोड़ रुपये जमा कराए जा चुके हैं । अदालत ने दोनों पक्षों को विवाद का समाधान बातचीत और मध्यस्थता के माध्यम से निकालने की सलाह भी दी । कोर्ट ने कहा कि वह इस मामले में एक मध्यस्थ नियुक्त करेगा । दोनों पक्षों को निर्धारित तारीख पर मध्यस्थ के सामने उपस्थित होकर समाधान की दिशा में आगे बढ़ना होगा । अब मामले में आगे की प्रक्रिया मध्यस्थता के जरिए आगे बढ़ सकती है ।
सुनवाई के दौरान राजपाल के वकील ने अदालत को यह भी बताया कि अभिनेता अपने पेशेवर कामों के सिलसिले में विदेश जाना चाहते हैं । राजपाल का पासपोर्ट ट्रायल कोर्ट के पास जमा है, जिसके कारण उन्हें विदेश यात्रा करने में परेशानी हो रही है । इस पर सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट से कहा कि वह उचित शर्तें तय करते हुए राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज कर दे । अब अभिनेता के लिए अपने पेशेवर कामों के सिलसिले में विदेश जाने का रास्ता खुल सकता है । हालांकि पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया संबंधित अदालत की तय शर्तों पर निर्भर करेगी ।
राजपाल यादव ने पिछली सुनवाई में बताया था कि उन्हें 5 करोड़ रुपये के चक्कर में 22 करोड़ रुपये डुबाने पड़े हैं । उन्होंने ये भी बताया था कि पुश्तैनी जमीन को बेचकर ये रकम अदा की है । इसके अलावा कोर्ट ने उन्हें अच्छी फिल्में बनाकर लोगों का मनोरंजन करने की नसीहत दी थी ।