AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ा AAP का साथ… कांग्रेस में हुई शामिल…

Spread the love

रायपुर, 3 अक्टूबर 2026, 4.45 pm : AAP की राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस की सदस्यता ली । उन्होंने AAP के पुराने वादों से बदलाव पर सवाल उठाए और राहुल गांधी की ईमानदारी व ‘वोट चोरी’ मुद्दे की तारीफ की ।

प्रियंका कक्कड़ लंबे समय से AAP से जुड़ी थीं और 2013 में पार्टी में शामिल होने के बाद कई संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं ।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रियंका कक्कड़ ने AAP छोड़ने पर कहा है कि पार्टी की शुरुआती नीतियों और तौर-तरीकों पर सवाल उठाए से वो सहमत नहीं थीं । उन्होंने कहा कि वह ऐसे मोड़ पर पहुंच गई थीं, जहां अब उन बातों का बचाव करना संभव नहीं था, जिनका बचाव किया ही नहीं जा सकता ।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि AAP ने शुरुआत में जनता से बंगला और गाड़ी नहीं लेने की बात कही थी, लेकिन बाद में पार्टी के नेताओं के लिए अलग तरह की राजनीतिक संस्कृति दिखाई देने लगी ।

राहुल गांधी की तारीफ की करते हुए प्रियंका ने कहा कि राहुल गांधी आज ‘वोट चोरी’ के खिलाफ लड़ रहे हैं और उन्होंने जनता के सामने चुनावी प्रक्रिया को लेकर अपने सवाल रखे हैं ।

प्रियंका कक्कड़ ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी राहुल गांधी के आरोपों का हवाला दिया । उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जनता को बताया कि किस तरह ‘वोट चोरी’ कर नरेंद्र मोदी की झोली में डाला जा रहा है ।

कांग्रेस में शामिल होने के मौके पर प्रियंका कक्कड़ ने पार्टी के नेताओं का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि जिन नेताओं ने उन्हें अपने परिवार का हिस्सा बनाया, वह उनकी आभारी हैं.
प्रियंका कक्कड़ के कांग्रेस में शामिल होने से दिल्ली की राजनीति में AAP और कांग्रेस के बीच जारी राजनीतिक गतिविधियों के बीच एक और बदलाव सामने आया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *