‘इंडियाज बेस्ट डांसर… रायपुर के रितेश ने जीता खिताब… मिली चमचमाती ट्राॅफी…

Spread the love

रायपुर , 28 सितंबर 2026, 3.25 pm : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ का ग्रैंड फिनाले में रितेश पाल ने चमचमाती ट्रॉफी और 15 लाख जीत कर रायपुर का नाम रौशन कर विनर बने । उनके कोरियोग्राफर थे प्रतीक उटेकर । रितेश ने सभी जजों का धन्यवाद किया और खिताफ अपने नाम किया ।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इस सीजन में ‘इंडिया वाला डांस’ थीम पर महीनों तक शानदार परफॉर्मेंस और यादगार डांस पलों के बाद, रायपुर के रितेश पाल और उनके कोरियोग्राफर प्रतीक उटेकर इस सीजन के विनर बने ।

छत्तीसगढ़, रायपुर के रितेश की जर्नी शुरु से ही जुनून और अलग-अलग तरह के डांस करने की काबिलियत भरी रही ।

उन्होंने लगातार अपनी सीमाओं को चुनौती दी, इस सीजन में तीन बार मशहूर ‘बैटल ट्रॉफी’ जीती और अपनी दमदार और बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस के लिए तारीफें बटोरीं । अपने शानदार टैलेंट, लगातार अच्छा प्रदर्शन करने और लगन के दम पर यह जोड़ी विजेता बनकर उभरी और एक रोमांचक ग्रैंड फिनाले के बाद मशहूर ट्रॉफी अपने नाम की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *