भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफ़ी लेने से किया इनकार …

Spread the love

दुबई, 14 सितंबर 2026, 11.05 pm : दुबई में रविवार को खेले गए महिला टी-20 एशिया कप का फ़ाइनल जीतने के बाद भारतीय टीम ने एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफ़ी लेने से इनकार कर दिया ।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 13 सितंबर 2026 को दुबई में महिला टी20 एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार खिताब जीता, लेकिन एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नक़वी के हाथों से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया ।

मोहसिन नक़वी वहां एशियन क्रिकेट काउंसिल और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ़ के तौर पर मौजूद थे । अंपायरों को मोमेंटो और उपविजेता श्रीलंका के खिलाड़ियों को मेडल और पुरस्कार राशि का चेक देने के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी ख़त्म कर दी गई ।

इससे पहले सितंबर 2025 में पुरुष एशिया कप जीतने के बाद भारतीय पुरुष टीम ने भी मोहसिन नक़वी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *