पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा… क्या है पद छोड़ने की वजह …

Spread the love

उत्तराखण्ड, 12 सितंबर 2026, 7.05 pm : उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है । इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर ​दी है।

रावत ने अपने सोशल मीडिया पर कहा कि जीना जो उनके OSD रहे हैं, पर जो कार्रवाई हुइ हैं उसका खुलासा आने वाले समय में होगा । यह सत्य है कि मैं जितने भी पदों पर रहा, चाहे पार्टी में रहा या सरकार में रहा, जीना महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालते रहे हैं और वो एक निहायती सज्जन, विनम्र और काम करने वाले व्यक्ति हैं । यदि ग्राम सेवकों की भर्ती में ओएमआर शीट के साथ छेड़छाड़ की और यदि इस तरीके की कोई भी गलती उन्होंने की है, उसके प्रमाण हैं तो उनके इस तथाकथित दुस्साहसिक कृत्य के लिए मैं लज्जित हूँ । परंतु मुझे इस आरोप पर बिल्कुल विश्वास नहीं है ।

हरीश रावत ने कहा कि चुनाव में भारी स्टेक्स हैं। मुझसे जब भी कोई व्यक्ति पूछता था कि चुनाव कब हो रहे हैं ? तो मैं हंसी में उनसे कहता था कि चुनाव तब होंगे, जब सीबीआई मेरे दरवाजे पर दस्तक देने आएगी । यदि अभी नहीं आई है तो इसका अर्थ है कि चुनाव अगले वर्ष मार्च-अप्रैल में ही होंगे । लेकिन इस बार मेरे घर पर नहीं, मेरे एक सहयोगी के घर पर दस्तक देकर एक नरेटिव बनाने का प्रयास किया गया है । कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबंद होकर लड़ रहे हैं । राहुल गांधी जी राष्ट्रीय स्तर पर ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं ।

ऐसे समय में हरीश रावत के किसी भी कृत्य से यदि पार्टी के संघर्ष में कोई कमजोरी आती है, तो मैं ऐसा बिल्कुल नहीं चाहूँगा । इसलिए मैंने अभी अपने ईष्ट देवता का स्मरण करके एक बड़ा निर्णय लिया है कि मैं किसी सरकारी पद पर तो हूं नहीं, की उससे त्यागपत्र दूं, हां मैं, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का सदस्य हूं और राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस कार्यसमिति का स्थाई आमंत्रित सदस्य हूं और मैं बहुत विनम्रता पूर्वक इन दोनों पदों से हटना चाहूंगा, क्योंकि पार्टी के संघर्ष में कोई कमजोरी मेरी वजह से नहीं आनी चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *