विकास करते सांय सांय … जनता करे हाय हाय…

Spread the love

रायपुर, 12 सितंबर 2026 : साय सरकार का कुशासन । भाजपा को भारी पड़ सकता है । गड्ढे ही गड्ढे… पर दावे विकास के । गड्ढों से स्वास्थ्य और जान से खिलवाड़ । विकास बना गड्ढागढ़ । प्रदेश की सड़कों के गड्ढे, नागरिकों को मुँह चिढ़ा रहे हैं ।  धूल,  कीचड़,  गड्ढे और जोखिम भरा सफर ।

पीडब्ल्यूडी अधिकारी विकास के हजारों करोड़ रुपये डकार कर भी कमरों में मज़े कर रहे हैं, ना मुख्यमंत्री का डर, ना विभागीय मंत्री का खौफ़ । जनता तो वैसे ही चुप है, आँख बंद किये है । मुख्यमंत्री को भी अपने निवास के आस पास बने सड़कों के गड्ढे नहीं दिखते जहां से वो रोज़ाना गुज़रते हैं ।

PWD अधिकारियों के प्रमोशन पर प्रमोशन । भाजपा सरकार के इस जादू का कोई हिसाब नहीं । कितने अधिकारी डिग्री धारी इंजीनियर हैं, जाँच का विषय है । इन्हीं अधिकारियों ने कितने पुल बनाए जो टूटे, नई बनी सड़कों के हिचकोले इन अधिकारियों को दिखते नहीं । ठेकेदारों से मिलीभगत के चलते भ्रष्टाचार चरम पर है, सब सपष्ट दिखता है ?

जनता की सुख सुविधा से ना सरकार, ना ही अधिकारी को कोई सरोकार । ग्रामीणों, बुजुर्गों, महिलाओं, स्कूली बच्चों को अस्पताल, स्कूल पहुंचने में हो रही दिक्कत । भाजपा इसे सुशासन कहती हैं ।

अपराध का ग्राफ़ अंतहीन है । लूट, हत्या, बलात्कार दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं । सरकार सिर्फ़ कागज़ों पर चल रही है । रोज़ के समाचार पत्र विकास से भरे पड़े हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *