कल कांग्रेस ज्वॉइन करेंगे AIMIM के ये नेता… ओवैसी को झटका…

Spread the love

नई दिल्ली, 1 सितम्बर 2026, 10.10 पीएम : सूत्रों से पता चला है कि कल दोपहर 12:00 बजे यूपी के AIMIM नेता असीम वकार अपनी पूरी टीम के साथ कांग्रेस ज्वाइन करेंगे ।

एआईएमआईएम के प्रवक्ता असीम वकार के पाला बदलने की चर्चा से ओवैसी को बड़ा झटका लगेगा । एआईएमआईएम उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक पैठ बनाने की कोशिश में है । हैदराबाद से सांसद और पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी लगातार प्रदेश के विभिन्न जिलों का भ्रमण कर रहे हैं । दूसरी तरफ, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद असिम वकार कांग्रेस का दामन थामने वाले हैं। इस संबंध में कल दोपहर दिल्ली में घोषणा हो सकती है ।

असिम वकार मूल रूप से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं। एआईएमआईएम के प्रवक्ता के तौर पर विभिन्न चैनलों पर वे पार्टी का पक्ष बड़ी मजबूती के साथ रखते दिखते रहे हैं ।  अब दावा किया जा रहा है कि वे कांग्रेस के पाले में जाकर विधानसभा चुनाव 2027 के मैदान में उतर सकते हैं ।

पिछले दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट किए जीसमें वे कांग्रेस के पक्ष में बात करते दिख रहे । छात्र आंदोलन और पीएम नरेंद्र मोदी के बयानों को लेकर वे राहुल गांधी और सोनिया गांधी के पक्ष में बात करते दिखे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *