Congress को झटका… मध्यप्रदेश राज्यसभा प्रत्याशी का नामांकन रद्द…

Spread the love

भोपाल, 9 जून 2026, 6.35 pm : कांग्रेस ने मध्यप्रदेश राज्यसभा के लिए मीनाक्षी नटराजन को अपना प्रत्याशी घोषित किया था और मीनाक्षी ने कल नामांकन भी भर दिया था ।

इस बीच बीजेपी ने उनके नामांकन पत्र पर आपत्ति जताई कि मीनाक्षी ने गलत जानकारी दी और उन्होंने अपने ऊपर लगे आपराधिक मामलों की ठीक से जानकारी नहीं दी है ।

इस पर चुनाव आयोग ने उनका नामांकन पत्र रद्द दिया है । अब स्थिति यह है कि कांग्रेस की ओर से कोई भी प्रत्याशी नहीं है । इसी मुद्दे पर कांग्रेस शाम साढ़े सात बजे एक पत्रकार वार्ता लेगी । देखना होगा कि कांग्रेस अब क्या कदम उठती है ।

वैसे आज  शाम को ही कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के अपने सभी विधायकों को बंगलुरु शिफ़्ट कर दिया था । अभी अभी खबर है कि विधायकों को बंगलुरू ले जा रहा विमान रनवे से ही वापस लौट आया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *