
रायपुर, 14 सितंबर 2026, 10.55 am : देश में कांग्रेस के एक विंग एनएसयूआई के सेक्रेट्री बनने के इंटरव्यू के अंतिम चरण में आश्चर्यजनक रूप से कई नए चेहरे सामने आ रहे हुई हैं ।
छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेसी दीपक मिश्रा समेत लगभग 200 लोगों को अचानक 4 दिन पहले दिल्ली से बुलावा आया था । अब तक करीब 145 युवा नेताओं का इंटरव्यू हो चुका है ।
छत्तीसगढ़ के सुबोध हरितवाल समेत प्रदेश से सात लोगों ने इंटरव्यू दिया है । इनके अलावा कोको और नरेश भी दौड़ में शामिल हैं । जानकारी के अनुसार सिर्फ़ 2 को ही मौका मिल सकता है ।
कौन हैं भाग्यशाली इसका है इंतज़ार