
दिल्ली, 27 मई 2026, 7.35 pm : राज्यसभा में सीटें ख़ाली हो रही हैं । इसके चलते कांग्रेस में जो उथल पुथल चल रही हैं उन्हें गहराई से सोचा जाए तो कर्नाटक और मध्यप्रदेश में दो नामों पर संभावना बन सकती है ।
सूत्रों के अनुसार कल दिल्ली में हुई कांग्रेस की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी ने जो फैसला लिया है उसमें कर्नाटक में अहम फैसला लिया गया है । कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को राज्यसभा भेजा जा सकता है और मुख्यमंत्री बन सकते हैं डी के शिवकुमार । मुख्यमंत्री पद छोड़ने का मलाल सिद्धरमैया के चेहरे पर स्पष्ट दिख रहा था ।

शिवकुमार ने कर्नाटक में सरकार बनाने में पूरी ताकत लगा दी थी और शुरू से ही वो मुख्यमंत्री की दौड़ में थे पर कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनने के बाद उनके स्थान पर सिद्धरमैया को मुख्यमंत्री बना दिया जिसकी उम्मीद शिवकुमार को नहीं थी ।
शिवकुमार ने कांग्रेस आलाकमान के इस निर्णय को बेमन से बिना किसी विरोध के स्वीकार कर लिया । और अब शिवकुमार को उस दिन की खामोशी का प्रतिफल मिलता दिख रहा है । कल की मिटिंग से बाहर निकलने के बाद शिवकुमार के चेहरे पर जो खुशी दिख रही थी वो मीटिंग की कहानी उजागर करती है ।
कल 28 मई को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंत्रिमंडल को नाश्ते पर बुलाया है जिसके बाद कैबिनेट की बैठक होगी । माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया अपना इस्तीफा दे सकते हैं । अब सभी को इंतजार है कल क्या होता है ।
दूसरी ओर मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह जी का भी कार्यकाल समाप्त हो रहा है । कुछ दिन पहले दिग्विजय सिंह ने घोषणा की थी कि वो अब कोई पद नहीं लेंगे। इसके पहले भी उन्होंने कहा था कि वो 10 साल तक कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे और वो अपनी बात पर कायम रहे । पर अब अंदरखाने से बात सामने आ रही है कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ इस बार फिर राज्यसभा जाने की दौड़ में हैं । मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता बी डी शर्मा इस बार दिग्विजय सिंह को राज्यसभा में भेजने की पैरवी कर रहे हैं ।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह 10 वर्षों तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे । फ़िर 2014 में वो राज्यसभा सांसद बनें ।