पेट्रोल डीज़ल के दामों में वृद्धि … जेब पर पड़ेगा असर…

Spread the love

रायपुर,  15 मई 2026, 11.15 am : ईरान, इजरायल अमेरिका के युद्ध का वैश्विक असर भारत में 2 माह बाद पड़ा है । 5 राज्यों के चुनाव के मद्देनजर पेट्रोलियम पदार्थ एवं देशवासियों के अन्य आवश्यक  वस्तुओं पर महंगाई का असर भारत में बहुत देर बाद पड़ा है ।

सरकार ने एक बार फिर झटका दिया है । लोगों की जेब पर फिर पड़ेगा असर। लगभग 4 साल बाद भारत में पेट्रोल डीज़ल के दरों में 3 रूपयों की वृद्धि की गई है । आज सुबह पेट्रोलियम विभाग ने पेट्रोल डीज़ल की दरों में वृद्धि की घोषणा की है । CNG भी 2 रुपए बढ़ गए हैं ।

बेकाबू महंगाई के चलते कल ही दूध भाव में 2 रुपए की वृद्धि की गई थी ।  बेरोज़गारी और व्यवसाय में भारी उथल पुथल ने जनता की आमदनी पर गहरा असर डाला है । उस पर महंगाई ने तो कमर ही तोड़ दी है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *