
ईरान अमेरिका, 7 अप्रैल 2026, 6.30 pm : डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फ़िर दी धमकी या कहिए कि ऐलान कर दिया है कि आज रात ईरान पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी ।
ट्रंप ने धमकी दी है कि आज ईरान के पावर प्लांट और रेल सिस्टम ध्वस्त कर देगा । ईरान ने भी अपने नागरिकों खास कर खिलाड़ियों, साहित्यकारों, तथा अन्य लोगों से अपील की है कि वे पावर प्लांट, जनरेटर को एक बड़ी चेन बना कर घेर लें ।
ईरान में अमेरिकी विरोध और आक्रोश भरा है । ईरान के लगभग एक करोड़ चालीस लाख से ज्यादा नागरिक इस जंग में स्वेच्छा से कूद गए हैं । वैसे ट्रंप से अमेरिका में भी भारी विरोध उठ रहे हैं ।
अब देखना है कि क्या आज रात ईरान का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा ?