
रायपुर , 8 मार्च 2026, 10 pm: सांसद फूलो देवी नेताम का कार्यकाल समाप्त हो रहा है । ख़बर आ रही थी कि उन्हें दोबारा राज्यसभा की सदस्यता मिल रही है ।
किन्तु अभी अभी सूत्रों से पता चला है कि उनके स्थान पर कांग्रेस ने पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव को राज्यसभा सांसद बनाने का मन बना लिया है । कल सिंहदेव अपना नामांकन पत्र भरेंगे । इस प्रक्रिया के लिए प्रभारी सचिन पायलट कल रायपुर पहुंच रहे हैं ।
एक और बदलाव PCC अध्यक्ष को लेकर भी हो रहा है । दीपक बैज का दो बार के कार्यकाल के बाद अब एक अन्य आदिवासी चेहरा पूर्व विधायक मोहन मरकाम को फ़िर से अध्यक्ष बनाया जा रहा है । इस सिलसिले में उन्हें दिल्ली बुलाया गया था । इस बाबत भी कल घोषणा कर दी जाएगी ।
होली की शुभकामनाएं । (होली समाचार)