शराब के शौकीनों पर मेहरबान छत्तीसगढ़ सरकार … बार लाइसेंस सस्ता, गारंटी मुक्त… एयरपोर्ट पर भी टकरा सकेंगे जाम…

Spread the love

रायपुर, 15 फरवरी 2026, 9.50 hrs : शराब कारोबारियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार मेहरबान । आबकारी विभाग के नए आदेश के अनुसार अब राज्य में बार खोलना पहले से कहीं ज्यादा सस्ता और आसान हो गया है ।

होटल, रेस्टोरेंट और क्लब संचालकों को राहत । शराब लाइसेंस फीस और मिनिमम बैंक गारंटी में भारी कटौती कर दी गई है ।

आबकारी आयुक्त ने जारी आदेश के अनुसार 7 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में अब बार खोलने के लिए 24 लाख के बजाय 18 लाख रुपये चुकाने पड़ेंगे ।

क्लब में बार खोलना पहले से हुआ आसान । भारी-भरकम फीस वसूली अब कम कर दी गई है। थ्री- फाइव- स्टार होटलों की लाइसेंस फीस में भी कटौती की गई है।

लाइसेंस ही नहीं, सरकार ने सभी बार के लिए तय न्यूनतम बैंक गारंटी में भी राहत दी है।

सरकार ने बार की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किया है । बार सुबह 11 से रात 11 बजे तक ही चलेंगे ।

सरकार का अहम फैसला यह है कि 2026-27 में पायलट प्रोजेक्ट के तहत रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा पर बार खोलने की मंजूरी दी जाएगी । शराब सेवन के लिए हवाई सफर से पहले या बाद में एयरपोर्ट के अंदर ही जाम छलक सकेगा । किन्तु बार खोलने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी की एनओसी लेनी होगी । रेस्टोरेंट के भीतर खाने या हल्के स्नैक्स के साथ विदेशी शराब परोसी जाएगी ।

सरकार का यह फैसला राजस्व बढ़ाने की मजबूरी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *