छत्तीसगढ़ गरियाबंद में धार्मिक उन्माद चरम पर…

Spread the love

गरियाबंद, 2 फ़रवरी 2026, 12.10 hrs : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले की धर्मनगरी राजिम के दुधकैयां गांव में रविवार शाम भड़की सांप्रदायिक हिंसा देखते ही देखते उग्र हो गई । दोनों पक्षों के बीच हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए थे ।

ग्रामीणों ने विशेष समुदाय के घर पहुंचकर घर और कार को आग के हवाले कर दिया, जिससे गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया । स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे गांव में चप्पे-चप्पे में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है । घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर आईजी, एसपी भी पहुंच चुके हैं ।

हिंसा के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । हिंसा का आरोपी विवाद के बाद फरार हो गया था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *