छ. ग़. प्रगतिशील यादव महासंघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण… नए सदस्यों का सम्मान…

Spread the love

रायपुर, 14 मई 2026, 9 pm : दिनांक 21 अप्रैल को “छ. ग़. प्रगतिशील यादव महासंघ’, रायपुर के हुए चुनाव के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कल 15 मई को शाम 5 बजे आयोजित है ।

शपथ ग्रहण समारोह संध्या 5 बजे से, रायपुर के सिविल लाइन स्थित वृन्दावन हॉल में होने जा रहा है ।  शपथ ग्रहण के बाद महासंघ से जुड़े नए सदस्यों का सम्मान किया जाएगा ।  इस दौरान motivational speaker, Happyness coach,  शीलू शर्मा जी द्वारा  “खुशियों की चाबी” विषय  पर सेमिनार भी आयोजित किया जायेगा ।

शपथ ग्रहण के  मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव,  उप कुलपति, मेट्स यूनिवर्सिटी रहेंगे ।  कार्यक्रम श्री राममणी  यादव जी की अध्यक्षता में होगा तथा विशिष्ट अतिथि, दैनिक भास्कर के स्टेट हेड, श्री श्रीकांत यादव जी एवं  विशेष अतिथि श्री विजय यादव, डायरेक्टर, बालाजी बिल्डर्स विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे ।

इस आयोजन में भिलाई , दुर्ग के अलावा प्रदेश के विभिन्न शहरों से यादवगण बढ़ी  संख्या में उपस्थित होंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *