सौम्या को मिली ज़मानत…

Spread the love

रायपुर, 28 फ़रवरी 2026, 6.00 pm : बहुचर्चित शराब घोटाले के केस में गिरफ्तार कांग्रेस शासन में डिप्टी सेक्रेटरी रहीं सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी है। किन्तु उनका जेल से बाहर आना मुश्किल है ।

सौम्या चौरसिया को पहले कोयला घोटाले में गिरफ्तार किया गया था । लंबे समय तक जेल में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दिया था । अब ED और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने आबकारी घोटाले में गिरफ्तार किया था जिस पर हाईकोर्ट ने बेल दी है ।

सौम्या चौरसिया ने अपनी गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी । हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी । सौम्या ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया पर सुप्रीम कोर्ट ने 9 फरवरी को उन्हें हाईकोर्ट जाने का निर्देश दिया ।

सौम्या चौरसिया ने हाईकोर्ट में दो याचिकाएं दायर की थी, जिसमें उन्होंने ईडी और ईओडब्ल्यू की गिरफ्तारी को चुनौती दी थी ।

फिर सौम्या की वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की जांच एजेंसियां नई-नई FIR दर्ज कर उन्हें बार-बार गिरफ्तारी कर रही हैं जो राजनीतिक षड्यंत्र के तहत है। उन्हें अब तक उन्हें 6 बार हिरासत में लिया जा चुका है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *