
भोपाल, 17 फ़रवरी 2026, 1055 hrs : ब्यूरोक्रेट्स भी इंसान हैं । जो मन में है कर सकते हैं । फ़िर चाहे वो उनका निजी मामला हो । इसी तरह का एक मामला आजकल मध्यप्रदेश में चर्चित है ।
मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद इन दिनों चर्चा में हैं । कारण है उनका तीसरा विवाह है । सबसे अहम बात यह है कि उनकी दोनों पूर्व पत्नी इस समय प्रदेश में ही कलेक्टर हैं । और ये तीसरी पत्नी भी आईएएस है ।
आई ए एस एवी प्रसाद ने अब तीसरा विवाह मंत्रालय में ही कार्यरत एक अन्य आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे से किया है । अवि प्रसाद मध्य प्रदेश में रोजगार गारंटी परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) हैं और प्रदेश के कई जिलों में कलेक्टर भी रह चुके हैं । मूलत: उत्तर प्रदेश के रहने वाले अवि प्रसाद 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं ।