पीसीसी सचिव ने दिया इस्तीफ़ा… कांग्रेस अध्यक्ष को बताया दर्द… उपेक्षा और भेदभाव का लगाया आरोप…

Spread the love

रायपुर, 7 फ़रवरी 2026, 5.10 pm : छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश सचिव निवेदिता चटर्जी ने दीपक बैज को भेजा इस्तीफा । जिससे कांग्रेस में मची खलबली ।

निवेदिता ने अपने पत्र में बड़े दर्द से लिखा है “आप ब्लॉक अध्यक्ष से प्रदेश अध्यक्ष बन गए, मैं 11 साल से सचिव ही रह गई” । उन्होंने पार्टी में उपेक्षा और भेदभाव का लगाया गंभीर आरोप ।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अंतर्कलह फिर सामने आ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव डॉ. निवेदिता चटर्जी ने अपने इस्तीफा में पार्टी के भीतर व्याप्त भेदभाव, वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी और टिकट वितरण में हुई गड़बड़ियों पर तीखे प्रहार किए हैं ।

डॉ. निवेदिता ने अपने पत्र में अध्यक्ष दीपक बैज पर सीधा तंज कसते हुए लिखा कि उनके सामने ही कई लोग ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर विधायक, सांसद और अब प्रदेश अध्यक्ष के पद तक पहुँच गए । उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पार्टी में केवल कुछ वर्गों (SC, ST, OBC) को ही जिम्मेदारी दी जाती है और जनरल कैटेगरी के अनुभवी कार्यकर्ताओं के लिए पदोन्नति का कोई स्थान नहीं है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *