पहलगाम आतंकी हमले को गंभीरता से लेते हुए, कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) के 5 कड़े फैसले……

Spread the love

नई दिल्ली, 23 April 2023 : पहलगाम आतंकी हमले के बाद आज CCS ने लिये अहम और कड़े फैसले. भारत में रह रहे पाकिस्तानियो को 1 may के पहले छोड़ना होगा भारत, सिंधु जल संधि तत्काल रुकी, अटारी चेक पोस्ट भी ttkal बंद, इत्यादि निम्न फैसले.

1.1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया गया है, जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद के अपने समर्थन को विश्वसनीय और अपूरणीय रूप से नहीं त्यागता।

2.एकीकृत चेक पोस्ट अटारी को तत्काल प्रभाव से बंद किया गया है। वैध अनुमति के साथ जो लोग इस मार्ग से भारत आए हैं, वे 01 मई 2025 से पहले इसी मार्ग से लौट सकते हैं।

3.पाकिस्तानी नागरिकों को SAARC वीज़ा छूट योजना (SVES) के तहत भारत यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। SVES के तहत पूर्व में जारी सभी वीज़ा अमान्य माने जाएंगे। वर्तमान में भारत में SVES वीज़ा पर मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ना होगा।

4.नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में कार्यरत रक्षा/सेना, नौसेना और वायु सलाहकारों को ‘व्यक्तिगत रूप से अवांछित’ घोषित किया गया है। उन्हें एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ना होगा। भारत इस निर्णय के तहत इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को भी वापस बुलाएगा। इन पदों को दोनों उच्चायोगों से समाप्त माना जाएगा। दोनों पक्षों से संबंधित पाँच सहायक कर्मचारी भी वापस बुलाए जाएंगे।

5.उच्चायोगों की कुल संख्या को वर्तमान 55 से घटाकर 30 किया जाएगा, जो 01 मई 2025 तक प्रभाव में आएगा।

CCS ने समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और सभी सुरक्षा बलों को उच्च सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *