
रायपुर, 20 जुलाई 2025, 12.20 hrs : आज सुबह, नवा रायपुर स्थित रावतपुरा यूनिवर्सिटी के पास, दर्दनाक सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत हो गई ।
तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है ।
मृतक की पहचान नंदू यादव (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गोबरा नवापारा क्षेत्र के ग्राम नवागांव (ल) का रहने वाला था । घटना के बाद, बड़ी संख्या में मौके पर लोग जुट कर आक्रोश व्यक्त करने लगे । घटना की जानकारी मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।
