आज का राशिफल…

Spread the love

रायपुर, 24 नवंबर 2020, 5.00 hrs : आज 24 न्वम्ब 2020, मंगलवार को अपना भविष्यफल देखिए :

* मेष (Aries): आपके दिन की शुरुआत ताजगी और स्फूर्ति से होगी। घर में मित्रों और सगे-सम्बंधियों के आवागमन से खुशहाली का माहौल रहेगा। उनकी तरफ से मिली हुई आकस्मिक भेंट आपको खुश कर देगी। आज आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है। प्रवास की तैयारी रखें। नये कार्य शुरू कर सकते हैं। उत्तम भोजन करने को मिल सकता है।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 1
वृषभ (Tauras): आज किसी भी प्रकार के अविचारी कदम या निर्णय लेने से पहले विचार कर लें। किसी के साथ गलतफहमी होने की संभावना है। खराब तबीयत आपके मन को भी उदास बनाएगी। परिवार में स्नेहियों का विरोध मतभेद खड़ा करेंगे जिससे ग्लानि होगी। परिश्रम का उचित मुआवजा न मिलने से निराशा महसूस होगी। आज का दिन खर्चीला साबित होगा।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 5
* मिथुन (Gemini): सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होने का संकेत है। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों की तरफ से लाभ होगा और उनके पीछे पैसे भी खर्च होंगे। सुंदर जगह पर पर्यटन का आयोजन पूरे दिन को हर्षोल्लासपूर्ण बना देगा। जीवनसाथी की खोज में हैं तो आज का दिन अनुकूल है। दांपत्य जीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
* कर्क (Cancer): नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन से आपका उत्साह दोगुना होगा। वेतन वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिले तो कोई आश्चर्य नहीं है। माता तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अधिक निकटता रहेगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सरकारी कार्यों में अनुकूलता रहेगी।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
* सिंह (Leo): आलस, थकान और ऊबन आपके कार्य करने की गति को कम कर देंगे। पेट सम्बंधी शिकायत अस्वस्थता का अनुभव कराएगी। नौकरी व्यवसाय की प्रगति में बाधा आ सकती है। उच्च पदाधिकारियों से आज दूर रहने में ही भलाई है। क्रोध को वश में रखना आवश्यक है। धार्मिक कार्यों या यात्रा-प्रवास से भक्तिभाव प्रकट होंगे और मन की अशांति दूर होगी।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 8
* कन्या (Virgo): आज के दिन मन को संयम में रखने की सलाह देते हैं। स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव कराएगी ऐसी संभावना है। हितशत्रु विघ्न उपस्थित करेंगे। इसलिए सचेत रहें। नए कार्य की शुरुआत स्थगित रखें। जलाशय से दूर रहना हितकर है। अत्यधिक खर्च होगा। गूढ़ विद्याओं और रहस्यमय बातों में रुचि जगेगी।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
* तुला (Libra): आज आपके कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों को व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। उत्तम सांसारिक सुख प्राप्त होंगे।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 6
* वृश्चिक (Scorpio): थकान, आलस और चिंता से कार्य करने का उत्साह मंद पड़ा हुआ प्रतीत होगा। विशेष रूप से संतान आपकी चिंता का कारण बनेगी। कार्यक्षेत्र में भी अधिकारी वर्ग का नकारात्मक व्यवहार आपके अंदर हताशा पैदा करेगा। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों की शक्ति बढ़ेगी। व्यवसाय में कठिनाई निर्मित होगी। महत्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह है।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 5
* धनु (Sagittarius): बीमारी क्रोध, आवेश से आपका मानसिक व्यवहार हताशपूर्ण रहेगा। इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखने के लिए कहते हैं। सरकार विरोधी प्रवृ्त्तियों और नए सम्बंध से फिलहाल बचकर रहें। किसी कारण से समय पर भोजन नहीं मिलेगा। अत्यधिक खर्च पर अंकुश लगाएं। झगड़े-विवाद से दूर रहें।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
* कुंभ (Aquarius): आपको आज कार्यभार में सफलता के साथ यश भी मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अधिक ऊष्मा और प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता रहेगी। नौकरी धंधे के स्थल पर सहकर्मीगण आपके सहायक बनेंगे। घर में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
* मकर (Capricorn): कार्यभार और मानसिक टेंशन से राहत पाकर मित्रों, सगे-सम्बंधियों के साथ खुशीपूर्वक आज का दिन व्यतीत करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। व्यापार का विस्तार करेंगे। आर्थिक लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात आनंद देगी।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
* मीन (Pisces): आप साहित्य के क्षेत्र में लेखन तथा पठन के कार्य में गहरी रुचि रखेंगे। हृदय की कोमलता प्रियजनों को निकट लाएगी। स्वभाव में भावुकता अधिक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मध्यम रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। मानसिक संतुलन और वाणी पर संयम बनाए रखना आवश्यक है।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *